Emotional Nazm On My Childhood Friend Gomti At Lucknow Book Fair Jal Mitra Award And Book Launch
'मेरे बचपन की सहेली गोमती...'
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज,लखनऊ : बलरामपुर गार्डन में चल रहे 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले के छठे दिन लखनऊ की भूली-बिसरी जल-विरासत पर टॉक शो और रेडियो स्टोरीटेलिंग का आयोजन हुआ। ब्लू ड्रॉप फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. मीनू खरे ने ‘मेरे बचपन की मेरी प्यारी सहेली गोमती...’ नज़्म से दर्शकों को भावुक कर दिया। इस दौरान देवेंद्र सिंह, शोभित गुप्ता, डॉ. कुमुद सिंह, स्वाति मालवीया और अमित कुमार ओम को 'जल मित्र' सम्मान दिया गया।
पुस्तक विमोचन : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जस्टिस उमेश दत्त शुक्ल पर आधारित विवेक शुक्ल की पुस्तक ‘कर्मयोगी’ का विमोचन किया। कामिनी श्रीवास्तव के काव्य संग्रह ‘दिव्य सरोवर’ का भी लोकार्पण हुआ।