3.2 एकड़ पर शुरू हुआ छठ घाट बनाने का काम

नवभारतटाइम्स.कॉम•
faridabad grand chhath ghat to be built on 32 acres in sector 56 better facilities for devotees
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

सेक्टर-56 में जिस जमीन पर कुछ समय पहले तक गंदे पानी के जमा होने से तालाब जैसी स्थिति बनी हुई थी और लोगों का वहां से निकलना मुश्किल हो गया था, अब उसी जमीन पर भव्य छठ घाट बनाया जा रहा है। छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार की ओर से वाॅर्ड-एक में 3.2 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। इस जमीन पर घाट के निर्माण का काम शुरू हो चुका है। यह जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की है, जो सेक्टर-56 में सीआइए कार्यालय के पास काफी वर्षों से खाली पड़ी थी। खाली पड़ी जमीन पर लंबे समय से गंदा पानी जमा होने के कारण यहां तालाब जैसी स्थिति बनी रहती थी। अब इसी जमीन का उपयोग छठ पूजा के लिए घाट बनाने में किया जा रहा है। सरकार की ओर से घाट को श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार विकसित करने की तैयारी की जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें