‘फील्ड में जाकर फुटपाथों का करें निरीक्षण’

नवभारतटाइम्स.कॉम•
gmdas big decision officials to inspect footpaths in the field instructions to organize green belts
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

शहर में पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथों को बेहतर बनाने और ग्रीन बेल्ट को व्यवस्थित करने को लेकर GMDA ने फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है। CEO पीसी मीणा ने मंगलवार को इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान फुटपाथों की मरम्मत को प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एग्जिक्यूटिव इंजीनियर खुद फील्ड में जाएं और अपने-अपने क्षेत्र में फुटपाथों की स्थिति का जायजा ले उनकी मरम्मत करवाएं। कहा कि फुटपाथ रिपेयर की रोज समीक्षा की जाएगी। हर एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को रोज यह बताना होगा कि उसके क्षेत्र में कितने किलोमीटर फुटपाथ की मरम्मत पूरी हुई और अगले दिन कितने किलोमीटर का लक्ष्य रखा गया है। स्पष्ट किया कि फुटपाथ निर्माण के नाम पर पेड़ों की कटाई स्वीकार नहीं की जाएगी। मैनहोल का लेवल भी सड़क और फुटपाथ के अनुरूप सही रखना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में चीफ इंजीनियर प्रवीण चौधरी, मुख्य नगर योजनाकार संजीव मान, आईटी विभाग के प्रमुख सुशील कुमार, एसई परवीन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें