Navratri Mothers Chants To Resonate In Faridabad Temples Bhajan Sandhya And Bhandara To Be Organized
नवरात्र पर कहीं होगी भजन संध्या, तो कहीं जलेगी जोत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
नवरात्र के नौ दिनों में शहर के मंदिरों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिलेगा। मंदिरों में माता के दरबार में मत्था टेकने पहुंचने वाले भक्तों के लिए अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कहीं भजन संध्या में माता का गुणगान होगा तो कहीं अखंड ज्योत और भंडारे के साथ भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों में होने वाले आयोजन श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे।एनआईटी स्थित तिकोना पार्क के श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन माता का स्वागत भजन के साथ किया जाएगा। इसके लिए बाहर से भजन कलाकारों की टीम बुलाई जाएगी। नौ दिनों तक शाम 7 से 9 बजे तक मंदिर में परिक्रमा होगी। पूरे नवरात्र भक्तों के लिए भंडारे होंगे। साथ ही प्रतिदिन विशेष अतिथि माता के दरबार में पहुंचकर भजन और आरती में शामिल होंगे।