फरीदाबाद के अधिकतर कॉलेजों में सीटें फुल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
regular seats full in faridabad colleges distance education is the only option
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

जिले के कॉलेजों में रेगुलर एजुकेशन में दाखिले की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो चुकी है। तारीख बढ़ाने के बाद हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने दाखिले के लिए छह अक्टूबर अंतिम तारीख तय की गई थी। इसके तहत मंगलवार क दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लगभग सभी कोर्स में अधिकतर सीटें फुल होने की बात कॉलेज प्रबंधकों की तरफ से कही जा रही है। छात्रों के लिए डिस्टेंस एजुकेशन में दाखिले का विकल्प खुला हुआ है। फरीदाबाद में 12 सरकारी व गवर्नमेंट एडेड कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में अंडर ग्रैजुएशन कोर्स में करीब 10 हजार सीटे हैं और इनमें से नौ कॉलेजों में पोस्ट ग्रैजुएशन की करीब 2600 सीटे हैं। अंडर ग्रैजुएशन फर्स्ट ईयर में दाखिले की प्रक्रिया मई महीने में शुरू की गई थी। राजकीय कॉलेज खेड़ी गुजरान के प्रिंसिपल डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि एससी कैटेगरी की दो-चार सीटें खाली हैं। इतनी सीटें हर साल खाली रह जाती हैं। रेगुलर एजुकेशन में अब पोर्टल फिर से खुलने की उम्मीद बेहद कम है।

रेकमेंडेड खबरें