शहर में स्वच्छता व कचरा प्रबंधन के काम होंगे तेज़

नवभारतटाइम्स.कॉम•
sanitation and waste management to gain momentum in the city development works worth 47 crores approved
nNBT रिपोर्ट, सेक्टर-34

नगर निगम के सेक्टर-34 स्थित ऑफिस में मंगलवार को हुई फाइनैंस कमिटी की बैठक में शहर में 47 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्याें को मंजूरी दी गई। कुल 9 विकास कार्याें को मंजूरी मिली है। इनमें सफाई व्यवस्था और ठोस कचरा प्रबंधन पर जोर रहेगा।
सीएंडडी वेस्ट के उठान से लेकर प्रोसेस तक की प्रक्रिया को और बेहतर किया जाएगा। मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला, डिप्टी मेयर अनूप सिंह, एफएंडसीसी सदस्य सुंदर सिंह समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जोन-1 से 6 तक प्रत्येक जोन के लिए अडिशनल मैन पावर और मशीनरी उपलब्ध कराने को मंजूरी दी गई। इसके तहत बेहतर सैनिटेशन सेवाओं के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी मशीन मुहैया कराई जाएंगी।

रेकमेंडेड खबरें