KKC में परीक्षा न छोड़ने पर छात्र को प्रिंसिपल के सामने पीटा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
student brutally beaten in front of principal at kkc college for not leaving exam threatened with murder
nNBT न्यूज, लखनऊ : केकेसी में परीक्षा छोड़ने से इनकार करने पर युवक को छात्र गुट ने प्रिंसिपल के सामने पीट दिया। घायल को हत्या की धमकी देकर आरोपित भाग निकले। पीड़ित ने सोमवार देर शाम हुसैनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

गोमतीनगर विज्ञानखंड निवासी अक्षय तिवारी जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज (केकेसी) में एलएलबी थर्ड इयर के छात्र हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब 4ः30 बजे कॉलेज परिसर में इंटरनल परीक्षा में वह शामिल हुए थे। इस दौरान अंकित तिवारी, गौरव राय, किशन, जय सिंह, यश श्रीवास्तव, देव यादव, नंद कुमार, रितिक व पांच अन्य लोग क्लास रूम में जबरन दाखिल हुए। आरोपितों ने छात्रों से परीक्षा छोड़ने और परीक्षा बहिष्कार में शामिल होने को कहा। विरोध करने पर आरोपित जबरन अक्षय को क्लास रूम से बाहर खींच लाए। रोकने पर परीक्षक के साथ धक्का-मुक्की की। सूचना पर कॉलेज के प्रिंसिपल केके शुक्ला पहुंच गए। आरोपितों ने प्रिंसिपल के सामने अक्षय की लाठी, डंडे से पिटाई की। पीड़ित घायल होकर गिर गया। इस पर हत्या की धमकी देते हुए आरोपित भाग निकले।

रेकमेंडेड खबरें