ट्रेनिंग और ड्यूटी में उलझे शिक्षक, पढ़ाई प्रभावित
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गुड़गांव : प्राइमरी स्कूलों के शिक्षक इन दिनों कई तरह की ड्यूटी और ट्रेनिंग में व्यस्त हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा-421, गुड़गांव के प्रधान अशोक प्रजापति ने कहा कि करीब चार महीने से SIR, जनगणना और दूसरी गैर-शैक्षणिक ड्यूटी के कारण शिक्षक कई बार स्कूल से बाहर रहे हैं। अब शिक्षकों की FLN ट्रेनिंग के साथ बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं। सात दिन की योग ट्रेनिंग भी है। ऐसे में जिन स्कूलों में कम शिक्षक हैं वहां काफी परेशानी हो रही है।