Two Employees Found Absent In Grain Market Action To Be Taken On Ministers Orders
अनाज मंडी में गैरहाजिर मिले दो कर्मचारी, कार्रवाई के आदेश
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, पलवल
हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने अनाज मंडी निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री के आदेश पर दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब देने के लिए उन्हें दो दिन का समय दिया गया है। नोटिस एएफएसओ जय यादव और एसआईएफएस दिनेश कुमार को दिए गए हैं।जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक की ओर से 29 सितंबर को जारी पत्र में निर्देश दिए गए धान खरीद सीजन समाप्त होने तक सभी कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। इस दौरान किसी भी कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों को स्टेशन नहीं छोड़ने के निर्देश भी दिए गए थे।