Elderly Woman Duped Of 40 Lakhs By Promising A Plot Kakori Police Register Report
प्लॉट दिलाने का झांसा देकर बुज़ुर्ग महिला से ठगे "40 लाख
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: काकोरी इलाके में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर वृद्ध महिला से साढ़ चालीस लाख रुपये ठग लिए गए। जनता दर्शन में शिकायत करने के बाद काकोरी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की।
काकोरी के ग्राम गहवारा निवासी राम दुलारी ने तहरीर में कहा कि उन्होंने पोते अमन के लिए मोहान रोड के बांगरमऊ में प्लॉट लिया था। 10 फरवरी को स्थानीय निवासी सर्वेश कुमार, भैयू आलम के जरिए उन्होंने राजाजीपुरम जलालपुर निवासी मोहम्मद दिलशाद को आरटीजीएस के जरिए 40 लाख और ऑनलाइन 50 हजार रुपये दिए थे। आरोपितों ने रुपये ले लिए, लेकिन प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की। आरोपित पुलिस से सांठगांठ कर धमकी दे रहे हैं। जनता दर्शन के संबंधित अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कर सात दिनों के भीतर आख्या मांगी है। थाना प्रभारी काकोरी सतीश राठौर ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।