Faridabad Breathing Difficult Due To Garbage Fire Problem Persists Despite Municipal Commissioners Orders
कूड़ा उठाने के बजाय लगाई जा रही आग, सांस लेना दूभर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
आउटर बाईपास रोड पर कूड़े की समस्या से परेशान लोगों की मुश्किलें कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही हैं। सेक्टर-29 के पुल से लेकर बीपीटीपी पुल तक सड़क किनारे जगह-जगह पड़े कूड़े को उठाने के बजाय उसमें आग लगाई जा रही है। कूड़े में आग लगने से उठने वाला धुआं आसपास के इलाकों में फैल रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। राहगीरों का कहना है कि सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर पहले ही परेशानी का कारण बने हुए हैं। हालांकि नगर निगम कमिश्नर यशेंद्र सिंह ने साफ सफाई को लेकर टीम गठित करने को कहा है और कहा कि कूड़ा जल्द से जल्द उठाया जाए।