Navratri Begins Today Tight Security Arrangements In Faridabad Temples Grand Decorations
आज से नवरात्र, मंदिरों में सुरक्षा के इंतज़ाम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
शहर में आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए है। मंदिरों को रंग बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। विभिन्न मंदिरों में नवरात्र को लेकर विशेष तैयारियां की गई है। नवरात्र पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर कमिटी की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। माता के दर्शन करने के लिए आने वाले महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग लेन बनाई गई है। सभी भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। मंदिरों में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और प्रसाद बांटे जाएंगे।मंदिरों में नौ ज्योत प्रज्वलित होंगी : शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होंगे और 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। इस साल सातवां नवरात्र 17 और 18 अक्टूबर को दो दिन मनाया जाएगा। नवमी और दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में माता शैलपुत्री की पूजा होगी और श्रद्धालु मंत्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापना करेंगे। मंदिरों में नौ ज्योत प्रज्वलित होंगी। शहर के विभिन्न मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है।