Protest Against Builder In Faridabad People Angry Over Lack Of Green Area And Parking Facilities
15% ग्रीन एरिया व पार्किंग सुविधा नहीं दी, बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 76 स्थित पार्क फ्लोर-2 में लोगों ने बीपीटीपी बिल्डर की मनमानी से परेशान होकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि बिल्डर 4.25 रुपये प्रति स्क्वायर फीट कैम चार्ज वसूल रहा है, जो निवासी पर करीब 5900 रुपये या इससे अधिक है। लेकिन बदले में सुविधा नहीं दी जा रही है। लोगों ने बढ़े हुए कैम चार्ज को कम करने व 15 प्रतिशत ग्रीन एरिया देने व पार्किंग सुविधा देने के लिए प्रदर्शन किया। RWA का आरोप है कि बिल्डर हैंडओवर लेने का दबाव बना रहा है।सोसायटी में करीब 672 फ्लैट हैं। यहां 600 से अधिक परिवार रह रहे हैं। लोग सोसायटी में वर्ष 2013 से रह रहे हैं। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि ओसी में सोसायटी प्रॉजेक्ट करीब 24 एकड़ में दिखाया गया है, जबकि यहां फ्लैट करीब 11 एकड़ में बने हुए है और करीब पौने एक एकड़ में ईडब्ल्यूएस फ्लैट बने हैं। सोसायटी में 15 प्रतिशत ग्रीन एरिया की सुविधा नहीं दी जा रही है। लोगों को पार्किंग की भी कोई सुविधा नहीं मिल रही है। बीपीएमएस एमडी श्याम सुंदर ने बताया कि यहां मेंटिनेंस शुल्क में की गई संशोधन की प्रक्रिया मनमानी नहीं है। साइट के संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी आरडब्ल्यूए को संभालनी है। अभी हैंडओवर नहीं होने के कारण हम रखरखाव सेवाएं दे रहे है। मेंटिनेंस शुल्क केवल वास्तविक और ऑडिट योग्य लागत के आधार पर लिया जा रहा है। बीपीटीपी हैंडओवर करने को तैयार है।