सेक्टर 64डी की रोड पर नहीं होगा जलभराव, तैयारी शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम•
waterlogging problem in sector 64d to end hsvp to build rainwater harvesting system
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : मोहना रोड से सेक्टर दो की तरफ आने वाली सेक्टर 64 डी की सड़क पर जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी है। एचएसवीपी इस सड़क की ग्रीनबेल्ट में छह रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार करेगी। बारिश के दौरान यहां जमा होने वाला पानी इन सिस्टम के माध्यम से जमीन में रिचार्ज हो सकेगा। इस पर करीब 7 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। एचएसवीपी एसई संदीप दहिया ने बताया कि मोहना रोड की तरफ से आने वाली सेक्टर 64 डी की सड़क के साथ छह रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। तीन महीने का टारगेट तय किया गया है।

रेकमेंडेड खबरें