277 Modular Rainwater Harvesting Systems Approved In City 140 Ponds To Be Revitalized
277 मॉड्यूलर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को मंजूरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, सेक्टर-34: शहर में 277 मॉड्यूलर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को मंजूरी मिली है। निगम कमिश्नर की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम सेक्टर-34 ऑफिस में हॉर्टिकल्चर विंग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। तीन साल में 247 करोड़ से अधिक के काम इस विंग के दौरान स्वीकृत हुए। नगर निगम की सीमा में 140 तालाबों की पहचान की गई, जिनमें से 113 तालाब नगर निगम के हैं। पहले 74 तालाबों की पहचान दर्ज थी, जिसे सर्वे के बाद बढ़ाकर 140 किया गया। वर्षा जल संचयन के क्षेत्र में 277 मॉड्यूलर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को मंजूरी दी गई है।