महिला पुरस्कारों के आवेदन 5 तक

नवभारतटाइम्स.कॉम•
applications for women awards in haryana till november 5 rs 5 lakh in sushma swaraj award
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : हरियाणा सरकार ने 2026-27 के राज्यस्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन मांगे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में पात्र महिलाएं https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav पर 5 नवंबर तक आवेदन कर सकती हैं। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपये, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार में 1.50 लाख रुपये और कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार व बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत 1-1 लाख रुपये दिए जाएंगे।