ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर की टनल धंसी थी, कमिटी करेगी जांच

नवभारतटाइम्स.कॉम•
committee formed to investigate orbital rail corridor tunnel collapse
nNBT न्यूज, नूंह : तावडू में ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर की टनल धंसने के मामले में जांच शुरू हो गई है। घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच के लिए ने जिला प्रशासन के अधिकारियों की समिति गठित की है। समिति को घटना के कारणों का पता लगाने, लापरवाही हुई है तो उसकी जिम्मेदारी निर्धारित करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए उपाय सुझाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीसी अखिल पिलानी ने बताया कि समिति में अतिरिक्त उपायुक्त नूंह ज्योति अध्यक्ष होंगी। समिति में उपमंडल अधिकारी (ना.), तावड़ू, उप पुलिस अधीक्षक, तावड़ू, नायब तहसीलदार, तावड़ू, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, तावड़ू, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), नूंह के कार्यकारी अभियंता और एचआरआईडीसी के उप महाप्रबंधक पंकज सोनी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।