Crackdown On Adulterers During Festive Season 150 Kg Of Spoiled Paneer Buried In The Ground
त्योहारी सीज़न में सख्ती, ज़मीन में दबाया 150 किलो खराब पनीर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गुड़गांव
त्योहारों की शुरुआत के साथ ही साइबर सिटी और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने पटौदी क्षेत्र में कार्रवाई की। यहां मेवात से लाए जा रहे संदिग्ध पनीर की एक गाड़ी को पकड़ा गया। गाड़ी में दो कंटेनरों में रखा 770 किलोग्राम पनीर था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि अलग बॉक्स में रखा 150 किलोग्राम पनीर खराब हालत में मिला। इस 150 किलो पनीर को जमीन में दबाकर नष्ट कर दिया गया। शेष पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए गए हैं।सामने आया कि पनीर मेवात से लाकर गुड़गांव, फर्रुखनगर और आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जाना था। विभाग ने वाहन जब्त कर कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन भेज दिय। इसके अलावा टीम ने एक रसगुल्ले बनाने वाली दुकान का भी निरीक्षण किया और वहां से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।