Gurugram Rs 1337 Lakh Cyber Fraud With Woman Police Investigating
महिला से 13.37 लाख रुपये ठगे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : साइबर ठगों ने सेक्टर-54 स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट में रहने वाली महिला को अपने जाल में फंसाकर 13 लाख 37 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला के साथ ऑनलाइन संपर्क किया गया था। इसके बाद उन्हें अपने झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस लेनदेन के रिकॉर्ड, संबंधित बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है।