आज हो सकती है हल्की बारिश

नवभारतटाइम्स.कॉम•
light rain possible in gurugram today meteorological department issues warning
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: शहर में दो दिन तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। 16 को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.7 और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।