New Rules To Be Imposed On Expensive Electricity In Group Housing Societies Cm Gives Instructions
ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में महंगी बिजली पर तय होंगे नए नियम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
शहर की ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में बिजली के महंगे रेट वसूलने की शिकायतों पर अब सरकार नए नियम बनाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में बैठक लेकर बिजली निगमों के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि सोसायटियों की आरडब्ल्यूए के साथ बैठक कर बिजली के रेट तय करने के लिए मानक निर्धारित करें। ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे लोगों को महंगी बिजली के कारण परेशानी न झेलनी पड़े। सोसायटियों में महंगे रेट पर बिजली मिलने की शिकायतें आने के बाद समाधान की पहल की गई है।