Noida Cyber Thugs Looted Rs 289 Lakh From A Persons 2 Bank Accounts Police Investigating
शख्स के 2 बैंक खातों से 2.89 लाख रुपये निकाले
नवभारतटाइम्स.कॉम•
NBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-46 निवासी एक व्यक्ति के दो खातों से साइबर ठगों ने 2 लाख 89 हजार रुपये निकाल लिए। दोनों खाते से रकम निकलने के जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दी। इसके बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-46 निवासी देशराज सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साइबर अपराधियों ने उनके दोनों खातों से 2 लाख 89 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर उन्होंने बैंक खातों की जांच की। इसके बाद साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को भी की जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस से ठगी गई रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस दोनों खातों से हुए लेनदेन का ब्योरा जुटा रही है। साथ ही, रकम किन खातों में ट्रांसफर हुई और इस घटना में कौन-कौन शामिल है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।