Now 6 Windows To Pay Traffic Challans Long Wait Over People Will Get Relief
ट्रैफिक चालान भरने के लिए अब 6 विंडो
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
ट्रैफिक चालान भरने वालों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऐसे लोगों के लिए राहत वाली खबर है। ट्रैफिक पुलिस प्रशासन ने एक की जगह 6 जगह विंडो ट्रैफिक चालान के लिए शुरू की हैं। इससे पहले एक ही विंडो पर लंबी लाइनें लगती थीं। इसके अलावा शहर में हेवी ट्रैफिक और जाम के लिए 107 राइडर तैनात किए गए हैं।हर दिन आते हैं 400 से 500 लोग: ट्रैफिक पुलिस प्रशासन की ओर से सुशांतलोक ट्रैफिक टावर में चालान भरने के लिए एक ही विंडो है। यहां हर दिन 400 से 500 लोग चालान भरने के लिए आते हैं। दो दिन पहले यहां लाइन को लेकर चालान भरने आए युवकों की ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बहस हो गई थी। एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल यादव के अनुसार, चालान भरने के लिए 6 विंडो होने से लोगों को राहत मिलेगी।