Rising Gold Prices Increased Demand For Diamond Jewelry Sales Expected To Grow Up To 20 This Festive Season
आसमान छूते सोने के दामों ने बढ़ाई हीरों की चमक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: सोने की बढ़ती कीमतें आभूषण खरीदारों को हीरों की तरफ खींच रही हैं। रिटेलर्स को उम्मीद है कि इस त्योहारी सीजन में हीरे के आभूषणों की बिक्री में 15% से 20% तक की बढ़ोतरी होगी। छोटे हीरों की कम कीमतें स्टड (हीरे जड़े) वाले गहनों को महंगे सोने के गहनों का एक आकर्षक विकल्प बना रही हैं।
ET के मुताबिक, सोने के गहने लगातार महंगे होने की वजह से ग्राहक 10,000 रुपये से 1 लाख रुपये के प्राइस ब्रैकेट वाले डायमंड-स्टड (हीरे जड़े) पीस को देख रहे हैं। जूलर्स डायमंड जूलरी को और किफायती बनाने के लिए 18-कैरेट, 14-कैरेट और 9-कैरेट सोने का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे ग्राहकों को डिजाइन से समझौता किए बिना हल्के गहने खरीदने का मौका मिल रहा है।जॉयलुक्कास के चेयरमैन जॉय अलुक्कास ने का कहना है कि हम इस त्योहारी सीजन में हीरे के गहनों में 20% की बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, रोजाना पहनने वाले (एवरीडे वियर) हीरे के गहनों की भी मांग बढ़ रही है। 30,000 से 1 लाख रुपये की कीमत के दायरे में ईयररिंग्स, रिंग्स, पेंडेंट और ब्रेसलेट की डिमांड हैं।
कामा जूलरी के प्रबंध निदेशक कॉलिन शाह के मुताबिक, 10,000 से 1 लाख रुपये के बजट में अच्छी गुणवत्ता के सोने के गहने शायद ही मिलते हैं। इसलिए ग्राहक हीरे के गहनों को तरजीह दे रहे हैं।