Rupee Jumps 42 Paise Against Dollar Strengthens For The Third Consecutive Day
डॉलर के मुकाबले 42 पैसे उछला "
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nपीटीआई, मुंबई: विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग को कम करने और सट्टेबाजी पर लगाम लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों के समर्थन से रुपया मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में मजबूत हुआ। पिछले तीन सत्रों में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 152 पैसे मजबूत हो चुका है। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे की बढ़त के साथ 95.36 पर बंद हुआ। फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 95.53 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये ने 49.96 का ऊपरी और 95.53 का निचला स्तर छुआ। अंत में यह पिछले बंद भाव से 42 पैसे की तेजी दर्ज करते हुए 95.36 पर बंद हुआ। सोमवार को, रुपया 95.78 पर बंद हुआ था।