मानेसर में तीन अवैध RMC प्लांट सील

Contributed by: surender.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
three illegal rmc plants sealed in manesar 50 jhuggis demolished
nNBT रिपोर्ट, मानेसर

नगर निगम मानेसर की एन्फोर्समेंट विंग ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। मंगलवार को भांगरौला और नवादा में अभियान चलाया। इस दौरान भांगरौला में अवैध रूप से संचालित तीन रेडी मिक्स प्लांट (आरएमसी) को सील कर दिया। इसके अलावा गांव में 50 झुग्गियों को ध्वस्त किया। नवादा में भी अवैध वेयरहाउस जमींदोज किया गया। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एसडीओ विकास शर्मा, शशिकांत, जेई देवेंद्र, मंदीप, धीरज की टीम ने भांगरौला में तीन आरएमसी प्लांट सील किए। भांगरौला में ही 50 झुग्गियां ध्वस्त की। जॉइंट कमिश्नर पुनीत कुमार ने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है।