तकनीक शिक्षा को और सरल बनाती है: असीम अरुण

Contributed by: gyaneshwar.prasad|नवभारतटाइम्स.कॉम•
education made easy by technology asim arun students getting instant solutions with ai
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि तकनीक का सही उपयोग शिक्षा को सरल, सुलभ और प्रभावी बनाता है।

समाज कल्याण विभाग के सर्वोदय विद्यालयों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विद्यार्थियों की पढ़ाई को आसान और परिणामोन्मुख बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। एआई की मदद से छात्र कठिन विषयों को सरल ढंग से समझ रहे हैं और अपनी जिज्ञासाओं का तुरंत समाधान पा रहे हैं। गणित के जटिल प्रश्नों को चरणबद्ध तरीके से हल करना, विज्ञान के सिद्धांतों को उदाहरणों से समझना और भाषा संबंधी अभ्यास करना उनके लिए सहज हो रहा है। छात्र अपनी आवश्यकता के अनुसार दोबारा तैयारी, गलतियों की पहचान और सुधार कर सीखने की गति बढ़ा रहे हैं।

रेकमेंडेड खबरें