Major Reshuffle In Bjp Prashant Becomes Awadh Region Social Media Jyotirmay It Department Convenor
प्रशांत अवध क्षेत्र सोशल मीडिया, ज्योतिर्मय आईटी विभाग संयोजक बने
Contributed by: deep.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : प्रशांत तिवारी भाजपा सोशल मीडिया विभाग के अवध क्षेत्र के संयोजक बनाए गए हैं। वहीं, ज्योतिर्मय बरतारिया आईटी विभाग के अवध क्षेत्र के संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इनके साथ ही गुरुवार को पूरे प्रदेश में सोशल मीडिया सेल और आईटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक और सह संयोजकों का ऐलान कर दिया गया।
अवध क्षेत्र में रत्नेश अवस्थी, अविनाश गिरि महेंद्र त्रिपाठी और प्रशांत सिंह सोशल मीडिया विभाग के सह संयोजक नियुक्त किया गए हैं। वहीं, मनीष मिश्रा और अभय सिंह आईटी विभाग के सह संयोजक बनाए गए हैं। काशी क्षेत्र में शिवांस श्रीवास्तव सोशल मीडिया, अंबर स्वामी आईटी विभाग के संयोजक, बृज क्षेत्र में जितेंद्र सविता सोशल मीडिया, कृष्ण वीर सिंह आईटी विभाग, कानपुर क्षेत्र में हर्ष द्विवेदी सोशल मीडिया, सुरेंद्र विश्वकर्मा आईटी विभाग, काशी क्षेत्र में अतुल पांडेय सोशल मीडिया, विजय गुप्ता आईटी विभाग गोरखपुर क्षेत्र में सूरज निगम सोशल मीडिया और समीर श्रीवास्तव आईटी विभाग के संयोजक बनाए गए हैं।