भर्ती-प्रमोशन पर नर्सों ने घेरा डीजी ऑफिस, पुलिस से नोकझोंक

Contributed by: ranvijay.singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
nurses dg office siege scuffle with police over recruitment promotion warning of work boycott
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : प्रमोशन, रिक्त पदों पर भर्ती, गृह जनपद में तैनाती, एसीपी लाभ और 13 मांगों को लेकर राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश ने गुरुवार को स्वास्थ्य भवन स्थित महानिदेशालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में पहुंचीं नर्सों को देखकर सुरक्षाकर्मियों ने गेट बंद कर दिया, जिसके बाद सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। मेन गेट पर करीब आधे घंटे तक धक्कामुक्की और नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ने की आशंका पर अधिकारियों के हस्तक्षेप से गेट खोला गया और प्रतिनिधियों को भीतर बुलाया गया।

महानिदेशक डॉ. पवन कुमार ने संघ के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन पदाधिकारियों ने इसे अपर्याप्त बताते हुए शासनादेश जारी होने तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्य बहिष्कार घोषित किया। महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष डिप्टी सीएम और प्रमुख सचिव से सहमति के बावजूद गृह जिले में तबादला तथा शैक्षिक अवकाश जैसी मांगों पर आदेश नहीं हुआ और नाराजगी बढ़ी।

रेकमेंडेड खबरें