तुष्टीकरण की राजनीति करती है सपा: ब्रजेश पाठक

Contributed by: ranvijay.singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
sps politics is based on appeasement corruption and anarchy brajesh pathak
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रामपुर जिला जेल में आजम खान से मुलाकात करने पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की राजनीति तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और अराजकता पर आधारित रही है।

डिप्टी सीएम ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भारत माता और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति दिए गए आजम खान की कथित अपमानजनक टिप्पणियों का जिक्र करते हुए जवाब मांगा। उन्होंने अखिलेश यादव के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पुलिस से भैंसों की तलाश जैसे काम करवाए जाने की घटनाएं आज भी याद की जाती हैं। योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए डिप्टी सीएम ने दावा किया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है और कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है।

रेकमेंडेड खबरें