अखिलेश का बयान न्यायिक प्रक्रिया पर हमला : केशव मौर्य

Contributed by: deep.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
keshav mauryas retort to akhilesh statement is an attack on judicial process calls azam khan victim of muslim appeasement politics
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आजम खां पर दिए गए बयान पर कहा कि न्यायालय के फैसलों को राजनीतिक उत्पीड़न बताना देश की न्यायिक प्रक्रिया पर हमला है। मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव का रामपुर जेल जाकर आजम खां के प्रति समर्थन जताना मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति के चलते उनकी विवशता है।

मौर्य ने कहा कि आजम खां को सपा और अखिलेश की जरूरत थी। तब सपा और अखिलेश यादव की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं। अब रामपुर और पश्चिमी यूपी में असदुद्दीन ओवैसी सहित अन्य ताकतों की सक्रियता के बीच अखिलेश यादव की यह पहल उनके परंपरागत राजनीतिक जनाधार को लेकर बढ़ती चुनौती से जुड़ी दिखाई देती है।

रेकमेंडेड खबरें