Ba Student Gang raped At Dussehra Fair In Mauda Village One Accused Arrested
छात्रा से गैंगरेप, एक आरोपित गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, काकोरी : मौदा गांव में दशहरा मेला देखने आई बीए की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपित आशु पाल और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आशु को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, सरोजनीनगर निवासी छात्रा 20 अक्टूबर को परिवार के साथ मौदा गांव में दशहरा मेला देखने आई थी। मेले में उसकी मुलाकात पतौरा गांव निवासी अपने पूर्व परिचित आशु पाल से हुई। आरोप है कि आशु बहाने से उसे मेले के पास स्थित एक बाग में ले गया। वहां उसने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने और शोर मचाने की कोशिश पर आरोपित ने उसका मुंह दबा दिया। इसी दौरान आशु का दोस्त भी वहां पहुंच गया। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उसे पकड़कर दुष्कर्म किया और किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।डरी-सहमी छात्रा ने परिवार के पास पहुंचकर आपबीती बताई। परिवारीजन पहले शिकायत लेकर सरोजनीनगर थाने पहुंचे, लेकिन घटनास्थल काकोरी क्षेत्र में होने के कारण उन्हें वहां शिकायत करने को कहा गया। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपित आशु पाल को पकड़ लिया गया है। दूसरे आरोपित की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।