Crores Defrauded From Bjp Mla Couple Arrested For Fraud In The Name Of Getting Contracts
भाजपा विधायक से फ्रॉड, आरोपित दंपती गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : सुलतानपुर के भाजपा विधायक विनोद सिंह से ठेका दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में हजरतगंज पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपित शशांक पांडेय और उसकी पत्नी सोनी पांडेय उर्फ सोनिया के खिलाफ विधायक ने 10 जुलाई को हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने विधायक को केंद्रीय भंडारण निगम में रेलवे गुड्स गोडाउन, वाइन गोडाउन और औषधि भंडारण गोदाम की स्वीकृति दिलाने का झांसा दिया था। इसके लिए मोटी रकम ली गई। काम नहीं होने पर विधायक ने रुपये वापस मांगे। इस पर विधायक के खिलाफ फर्जी आरोप लगा दिए गए।विधायक विनोद सिंह के मुताबिक, आरोपित उनके अपार्टमेंट में रहते थे। सुलतानपुर का होने के कारण शशांक से उनकी पहचान बढ़ गई थी। आरोप है कि शशांक खुद को पीएमओ में तैनात आईएएस का भाई बताता था। उसने दावा किया था कि उसके भाई ने केंद्रीय भंडारण निगम में एक बड़े अधिकारी की पोस्टिंग कराई है। इसी भरोसे पर उसने काम दिलाने का आश्वासन देकर रकम ऐंठ ली। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि शशांक और सोनिया के खिलाफ सुलतानपुर में भी केस दर्ज हैं। वहां नगर कोतवाली में शशांक के खिलाफ दो और सोनिया के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है।