बुज़ुर्ग को 9 दिन डिजिटल अरेस्ट कर "47 लाख का फ्रॉड

Contributed by: rishi.sengar|नवभारतटाइम्स.कॉम•
elderly person digitally arrested for 9 days swindled of 47 lakhs cyber fraudsters terror
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : साइबर जालसाजों ने आतंकी कनेक्शन और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाकर कानपुर रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी निवासी बुजुर्ग आलोक कुमार शर्मा से 47 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

आलोक कुमार के मुताबिक, 15 अक्टूबर को एक महिला ने फोन कर खुद को पुलिस मुख्यालय में तैनात सीनियर इंस्पेक्टर बताया। कहा कि उनके आधार का इस्तेमाल कर कश्मीर में सिम लिया गया और बैंक में खाता खोला गया है। इस खाते का संबंध आतंकी आसिफ फौजी से होने और मनी लॉन्ड्रिंग में इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। इसके बाद जालसाजों ने एटीएस पुणे के अधिकारी प्रेम कुमार गौतम और एनआईए प्रमुख राकेश अग्रवाल बनकर बात की। पीड़ित को विडियो कॉल पर 24 घंटे जुड़े रहने का निर्देश देकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। उनके बैंक खातों और एफडी की जानकारी हासिल की गई। डर के कारण पीड़ित ने एफडी तुड़वाकर 42 लाख रुपये और बचत खाते से पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जालसाजों के मोबाइल नंबर बंद हो गए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

रेकमेंडेड खबरें