दोस्तों के साथ तालाब में खेल रहे छात्र की डूबने से जान गई

नवभारतटाइम्स.कॉम•
दोस्तों के साथ तालाब में खेल रहे छात्र की डूबने से जान गई
nNBT न्यूज, गोसाईंगंज : टंट का पुरवा गांव में रविवार सुबह तालाब में डूबने से अंकुश यादव (9) की मौत हो गई। वह गांव के बाहर मंगल विहार के पास स्थित तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गया था।

एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव के मुताबिक, सतीश यादव का इकलौता बेटा अंकुश सुबह खेलने के लिए घर से निकला था। वह आर्यन (7), आलोक (8) और बहन अनुष्का (10) के साथ तालाब में उतर गया। ग्रामीणों के मुताबिक, नहाते समय मिट्टी निकालने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। पुलिस उसे सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीन बहनों में इकलौते भाई की मौत से मां बेहोश हो गई, जबकि पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

रेकमेंडेड खबरें