सेक्टर-70ए में 18 महीने से खुदी है सड़क, उड़ रही धूल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
gurugram sector 70a road dug for 18 months people troubled by dust
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

शहर के सेक्टर-70A में सड़क निर्माण और मरम्मत के नाम पर शुरू हुआ काम स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। करीब 18 महीने पहले सड़क खोदने का काम शुरू हुआ था, लेकिन अब तक इसे ठीक नहीं किया गया। हालात और खराब तब हो गए, जब आने-जाने के लिए इस्तेमाल होने वाली एक्सेस रोड को भी खोद दिया गया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी होने के साथ वायु प्रदूषण को भी बढ़ावा मिल रहा है। एस्टायर गार्डन निवासी रजत श्रीवास्तव बताते हैं कि सड़क से उड़ती धूल के बीच छोटे बच्चों और बुजुर्गों को रोजाना गुजरना पड़ रहा है। वहीं ग्रैप-1 लागू होने के बावजूद निर्माण स्थल पर धूल रोकने के लिए पर्याप्त कवरिंग और बैरिकेडिंग नहीं किया गया है। नगर निगम का कहना है कि यह क्षेत्र जीएमडीए के अधीन आता है। दूसरी ओर जीएमडीए की तरफ से सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी बिल्डर की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि जब निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के उपाय जरूरी हैं, तो लंबे समय से खुदी सड़क पर इन्हें लागू क्यों नहीं किया जा रहा। निवासियों ने जल्द से जल्द समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है ताकि राहत मिल सके।

रेकमेंडेड खबरें