ड्राइवर-कंडक्टर ने किया आत्मदाह का प्रयास

नवभारतटाइम्स.कॉम•
kaisarbagh bus depot driver conductor attempts self immolation angered by harassment and salary cut employees save them
nNBT न्यूज, लखनऊ : कैसरबाग बस डिपो की कार्यशाला में रविवार सुबह संविदा ड्राइवर मो. इरफान और कंडक्टर राघवेंद्र ने उत्पीड़न और वेतन कटौती से नाराज होकर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बचा लिया। सूचना पर पहुंची वजीरगंज पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली।

कर्मचारियों का आरोप है कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सतीश पाल पैसेंजर लोड बढ़ाने का दबाव बनाकर प्रताड़ित कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एआरएम को ज्ञापन सौंपकर प्रताड़ना की जांच कराने, बिना कारण ड्यूटी से हटाने पर रोक लगाने और लंबित वेतन का भुगतान करने की मांग की। घटना के चलते डिपो में दो घंटे तक हंगामा और अफरा-तफरी का माहौल रहा।
वहीं इस मामले में एआरएम सतीश पाल ने कहा कि लंबित वेतन मुख्यालय से जारी होता है। कम लोड फैक्टर और डीजल औसत को लेकर मुख्यालय के निर्देशों के तहत ही कार्रवाई की जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें