FIR में बढ़ाए जाएंगे श्रद्धा दुबे के मददगारों के नाम

नवभारतटाइम्स.कॉम•
shraddha dubey murder case names of helpers to be added in fir reward preparation for accused fleeing to nepal
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस मददगारों के नाम एफआईआर में शामिल करने की तैयारी में है। वहीं आरोपितों को नेपाल लेकर भागने के आरोपित के खिलाफ इनाम घोषित करने और एनबीडब्ल्यू की प्रक्रिया भी पुलिस ने शुरू कर दी है।

कारोबारी शिवा शर्मा (28) हजरतगंज में अवध ग्रीन अपार्टमेंट में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर श्रद्धा दुबे के साथ लिव-इन में था। 9 अक्टूबर की शाम संदिग्ध हालात में श्रद्धा के फ्लैट से गिरने से उसकी मौत हो गई थी। मां रंजना की तहरीर पर श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे, आदिल और चालक समेत अन्य लोगों पर हत्या की रिपोर्ट हजरतगंज पुलिस ने दर्ज की थी। 20 अक्टूबर को पुलिस ने तीनों आरोपितों को नागपुर के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था।

रेकमेंडेड खबरें