Uncle Arrested In Nephews Murder Sharp Axe Recovered
भतीजे की हत्या में आरोपित चाचा गिरफ्तार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : महिगवां के शुक्लनपुरवा गांव में अधिवक्ता दिव्यांशु मिश्रा उर्फ शुभम (30) की हत्या के आरोपित चाचा अजय मिश्रा उर्फ गुड्डन को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष महिंगवां राधे श्याम मौर्या ने बताया कि आरोपित के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई धारदार कुल्हाड़ी बरामद की है। वह भतीजे पर कुल्हाड़ी से वार करने के बाद हुए हमले में घायल हो गया था और उसका इलाज चल रहा था।