अप्रैल से जून तक की पहली तिमाही में 7.8% GDP ग्रोथ के बाद मंगलवार को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स कलेक्शन के भी दमदार आंकड़े आए। फाइनैंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, अगस्त में ग्रॉस GST कलेक्शन सालभर पहले से 14.8% बढ़कर 1 लाख 99 हजार 853 करोड़ रुपये रहा। इससे देश में खरीद-बिक्री सहित आर्थिक गतिविधियां जुलाई से सितंबर तक की दूसरी तिमाही में भी मजबूत रहने का संकेत मिला। जुलाई में GST कलेक्शन 2.11 लाख करोड़ रुपये था। त्योहारी सीजन को देखते हुए आने वाले महीनों में कलेक्शन बढ़ सकता है।अगस्त के ग्रॉस GST कलेक्शन में 38413 करोड़ रुपये का CGST, 46316 करोड़ रुपये का SGST और 115124 करोड़ रुपये का IGST रहा। अगस्त में टोटल डोमेस्टिक GST रेवेन्यू सालभर पहले से 9.3% बढ़कर 137249 करोड़ रुपये और इंपोर्ट से GST रेवेन्यू 29% बढ़कर 62604 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल से अगस्त तक टोटल ग्रॉस GST कलेक्शन सालभर 1042757 करोड़ रुपये रहा, जो सालभर पहले से 11% अधिक है। खास बात यह रही कि रिफंड्स भी अगस्त में सालभर पहले से 67.9% ज्यादा होकर 31795 करोड़ रुपये रहा। इसको एडजस्ट करने पर नेट GST कलेक्शन अगस्त में 168057 करोड़ रुपये रहा, जो सालभर पहले से 8.3% अधिक है। इस वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त तक नेट कलेक्शन सालभर पहले से 9% बढ़कर 889523 करोड़ रुपये रहा।