जॉन टर्नस ने संभाली Apple की कमान

नवभारतटाइम्स.कॉम
john turnus takes charge of apple tim cooks 15 year journey ends
एपी, न्यू यॉर्क: Apple के नए सीईओ जॉन टर्नस ने मंगलवार को दुनिया की इस दिग्गज टेक कंपनी की कमान संभाल ली। इसके साथ ही टिम कुक का 15 साल का कार्यकाल खत्म हो गया। कुक के दौर में आईफोन की जबरदस्त कामयाबी की बदौलत कंपनी की वैल्यू आसमान छूते हुए 4.6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई।

Apple के सीईओ के तौर पर टिम कुक ने अपने आखिरी दिन एक बेहद भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपनी टीम को दिया और कहा कि कंपनी की असली ताकत उसका कल्चर है। कुक ने साफ किया कि वे कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं हो रहे हैं और उन्हें नए सीईओ जॉन टर्नस की काबिलियत पर पूरा भरोसा है।