अगस्त में UPI ने बनाया रेकॉर्ड

नवभारतटाइम्स.कॉम
upi creates record in august transaction amount crosses rs 298 lakh crore
पीटीआई, नई दिल्ली: UPI के जरिए अगस्त के महीने में लेनदेन की रकम 29.8 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। नैशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के मुताबिक, यह आंकड़ा अब तक के सबसे ऊंचे स्तर के बेहद करीब है। इससे पहले मई और जुलाई 2026 में यूपीआई ट्रांजेक्शन 29.9 लाख करोड़ रुपये के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे। इस महीने कुल 24.51 अरब ट्रांजेक्शन हुए, जो जुलाई (23.66 अरब) के मुकाबले काफी ज्यादा हैं।