सौरभ राणा और सौरभ दुबे भारतीय कुश्ती टीम में

नवभारतटाइम्स.कॉम
सौरभ राणा और सौरभ दुबे भारतीय कुश्ती टीम में
n NBT न्यूज, लखनऊ

लखनऊ स्थित साई (SAI) सेंटर में आयोजित ट्रायल के जरिए U-23 सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया गया है। इस ट्रायल में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी पेश की। ग्रीको रोमन के 72 किग्रा भार वर्ग में यूपी के सौरभ राणा ने पहला स्थान हासिल कर विश्व चैंपियनशिप का टिकट पक्का किया, जबकि फ्रीस्टाइल के 79 किग्रा में यूपी के ही सौरभ यादव दूसरे स्थान पर रहे।
 विश्व चैंपियनशिप अमेरिका के लास वेगास में 12 से 18 अक्टूबर तक होगी। इससे ठीक पहले 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आईची-नागोया में एशियन गेम्स होने हैं। एशियन गेम्स की नजदीकी और तैयारियों के कारण देश के कई दिग्गज पहलवानों ने इस ट्रायल से दूरी बनाई, जिससे युवा और उभरते हुए पहलवानों को प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका मिला।