Officials Should Complete Sir Work On Time Chief Electoral Officer
‘अधिकारी तय समय में पूरा करें SIR का काम’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : SIR को लेकर मंगलवार को हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने गुड़गांव में चल रहे अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों को वोटर लिस्ट को सही और त्रुटिरहित बनाने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे और गलत नामों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत हटाया जाए। उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि अब 30 सितंबर तक लिस्ट से जुड़े दावे और आपत्तियां दर्ज कराने को लेकर काम जारी है। इनका निपटारा 28 अक्टूबर तक कर दिया जाएगा।