Patwari kanungo Return Work Begins In Gurgaon Tehsils Process To Clear Pending Cases Expedited
पटवारी-कानूनगो लौटे, तो तहसीलों में हुआ काम शुरू
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
बारह दिन तक राजस्व विभाग का काम ठप रहने के बाद मंगलवार को पटवारी और कानूनगो काम पर लौट आए। संबंधित कामों में लिए लोग पटवार दफ्तरों में बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं। पटवारी और कानूनगो संगठनों की हड़ताल सोमवार को खत्म हुई थी। मंगलवार से कर्मचारी अपने कार्यालयों में लौट आए और काम शुरू कर दिया। हड़ताल के दौरान फर्द, इंतकाल, निशानदेही और राजस्व रिकॉर्ड से जुड़े कई काम रुक गए थे। जमीन की खरीद-फरोख्त कराने वाले लोगों को भी अपनी प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए इंतजार करना पड़ा। कई लोग जरूरी दस्तावेजों के लिए तहसील और संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाते रहे। द रेवेन्यु पटवार एंड कानूनगो असोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल यादव का कहना है कि गुड़गांव जिले में कुल छह तहसीलें और तीन उप-तहसीलें हैं। उन्होंने कहा कि सभी जगह पर पटवारियों से संबंधित काफी काम पेंडिंग हो गए हैं। उन्हें पूरा किया जा रहा है। कर्मचारियों के वापस काम पर आने के बाद अब लंबित मामलों को निपटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में लोग बड़ी तादाद में कार्यालय पहुंच रहे हैं।