Do Not Stop The Work Of The Entire Project Due To Cases On Small Parts Dhesis Instructions
छोटे हिस्से पर केस के कारण पूरे प्रॉजेक्ट का काम न रोकें : ढेसी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर 44
हरियाणा शहरी विकास विभाग के प्रधान सलाहकार दीपेंद्र सिंह ढेसी ने मंगलवार को सेक्टर-81 से 115 तक मास्टर सीवरेज लाइन बिछाने के काम की समीक्षा की। सेक्टर 81 से 87 तक HSVP की ओर से लगभग 25 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन बिछाई जानी थी। इसमें से करीब 1700 मीटर लाइन का काम कुछ जगहों पर चल रहे कोर्ट केसों के कारण पूरा नहीं हो सका। ढेसी ने निर्देश दिए कि केस वाले हिस्सों में भी वैकल्पिक एलाइनमेंट की संभावनाएं तलाशें, ऐसा नहीं होना चाहिए कि छोटे से हिस्से पर केस के कारण पूरे नेटवर्क का काम रोक दिया जाए। HSVP और GMDA के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए।