राहुल गांधी पर FIR दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण : कै. अजय सिंह

नवभारतटाइम्स.कॉम
fir against rahul gandhi unfortunate government should focus on public issues capt ajay singh
n NBT न्यूज, रेवाड़ी: पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कै. अजय सिंह यादव ने मंगलवार को अपने पिता व रेवाड़ी क्षेत्र के पहले विधायक राव अभय सिंह की जयंती पर शहर के राव अभय सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण को लेकर सवाल उठाने पर राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति दलितों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई, क्या यही लोकतंत्र है? महंगाई पर कै. अजय सिंह यादव ने कहा कि पहले चीनी महंगी हुई, अब प्याज के दाम बढ़ रहे हैं और रसोई गैस सिलिंडर भी महंगा हो गया है। सरकार को विपक्ष की आवाज दबाने के बजाय जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।