गोली मारकर चालक से लूट में एक और दबोचा

नवभारतटाइम्स.कॉम
another accused arrested in shooting and robbery case 6 already caught
n NBT न्यूज, रेवाड़ी : बीते साल 15 दिसंबर की रात दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बनीपुर चौक के पास एक टैक्सी चालक को गोली मारकर गाड़ी और नकदी लूट ली गई थी। सीआईए रेवाड़ी ने मामले में एक और आरोपी को अरेस्ट किया है। उसकी पहचान यूपी के बुलंदशहर जिले के गांव सिखेड़ा निवासी प्रशांत कुमार के रूप में है। मामले में 6 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

यूपी के अलीगढ़ के गांव मोहसनपुर निवासी संजय कुमार ने दी शिकायत में बताया था कि वह गुड़गांव और दिल्ली में टैक्सी चलाते हैं। बीते वर्ष 15 दिसंबर की रात करीब 1 बजे उसकी कैब बुक की गई थी। वह दो युवकों को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से बैठाकर जयपुर के लिए निकले थे। बनीपुर चौक के पास पीछे बैठे युवकों ने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवा ली। विरोध करने पर उनके दाहिने पैर में गोली मार दी। इसके बाद उन्हें हटकार दूसरा युवक गाड़ी चलाने लगा। दोनों ने उनसे 18 हजार रुपये और मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद उन्हें रास्ते में उतार कार लेकर फरार हो गए थे।