नाटक में दर्शाया कॉलेज स्थापना का सफर

नवभारतटाइम्स.कॉम
isabella thoburn colleges founding journey brought to life through a play
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : ईसाबेला थॉबर्न कॉलेज (आईटी) के मंच पर सोमवार को इसकी स्थापना की दास्तां को बयां किया। मौका था कॉलेज में आयोजित संस्थापक दिवस का जिसमें बीएड के छात्रों ने एक नाटक प्रस्तुत किया। इसमें कॉलेज की संस्थापक मिस थॉबर्न की यात्रा और कॉलेज की स्थापना के सफर को दर्शाया गया। इसमें उनकी विरासत और महिला शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक प्राचार्या, शिक्षकों और छात्राओं द्वारा निशातगंज कब्रिस्तान पहुंचकर संस्थापक और अन्य दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद सभागार में कॉलेज के गायन समूह ने भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर कॉलेज की पांच प्रतिष्ठित पूर्व छात्राओं को उनके पेशेवर योगदान और सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कॉलेज की अल्मनाई ने समारोह में कॉलेज की पुरानी यादों को भी ताजा किया। समारोह में कॉलेज की प्राचार्या नीरजा मसीह, डॉ. स्नेहलता टेवारसन, संध्या तिवारी रॉबर्ट्स, एरा विश्वविद्यालय की उप कुलपति प्रो. फरजाना मेहंदी व अन्य अतिथि व छात्राएं शामिल रहीं।