Lord Krishnas Birth Will Be Celebrated Amidst Rain Grand Celebrations Prepared At Shrimadhav Temple And Khatu Shyam Temple
वर्षा के बीच होगा भगवान कृष्ण का जन्म
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : श्रीमाधव मंदिर, डालीगंज में ब्रज की तर्ज पर भगवान कृष्ण का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। संयोजक अनुराग साहू ने बताया कि मंदिर में फूलों का भव्य शृंगार, महारास, बाल लीलाओं का मंचन, 56 भोग झांकी, दही हांडी प्रतियोगिता , आतिशबाजी और दक्षिणावर्त शंख से पंचाभिषेक होगा। साथ ही जन्म के समय मेघों की गर्जना और वर्षा का माहौल बनाया जाएगा। वहीं खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम परिवार द्वारा जन्मोत्सव धूमधाम से होगा। महामंत्री रुपेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल के अनुसार, मंदिर को देशी-विदेशी फूलों से फूल बंगला की तरह सजाया जाएगा। मध्यरात्रि में 101 किलो का मेवा मिल्क केक काटकर लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसके बाद आतिशबाजी और महाप्रसाद वितरण होगा।